जलालगढ़: जलालगढ़ में ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2.36 किलो स्मैक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
जलालगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो और क्रेटा कार से कुल 2 किलो 36 ग्राम स्मैक बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का सरगना बाबुल फरार हो गया।