बहराइच: जतौरा इलाके में खेत के पास बैग में मिला बच्ची का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र में एक खेत के पास बैग में बंद तीन साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना जतौरा ग्राम में सामने आई।ग्रामीणों ने सड़क किनारे देशराज नामक व्यक्ति के खेत के पास एक लाल रंग का बड़ा बैग देखा। सुनसान इलाके में बैग देखकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है।