धनौरा: गजरौला इंदिरा चौक पर दुकानदार ने पेड़ गिराया, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कई लोग दबे
आपको बता दे की गजरौला के इंदिरा चौक पर मिठाई की दुकान है। यहां पर एक दुकानदार ने पेड़ को दुकान के सामने से हटाने के चक्कर में उसे गिरा दिया और वह पेड़ वहां मौजूद लोगों के ऊपर गिर गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और कुछ लोग उसमें दब गए, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए, इस घटनाक्रम का पूरा लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।