धनौरा: गजरौला की तिगरी गंगा धाम में मिली सिर कटी युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
गजरौला। तिगरी गंगा में बहकर आई युवती की सर कटी लाश की चार दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। गंगा पार खेतों से लौट रहे गांव तिगरी के किसानों ने गंगा में टापू के पास एक शव पानी में उतराता देखा। जिसके बाद यहां मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पर जमा हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।