बीसलपुर: पतरसिया गांव के पास बाइक सवार ने पैदल चल रहे ग्रामीण को मारी टक्कर, हुई मौत, बाइक पर सवार 2 लोग घायल
बरखेड़ा थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण शाम को पड़ोसी गांव से पैदल लौटते वक्त रोड पर करते समय विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे ग्रामीण सहित बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए तीनों घायलों को बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया है