होशंगाबाद नगर: होमसाइंस कॉलेज प्राचार्य पर एफआईआर के आदेश,खेल सामग्री आने से पहले भुगतान, तहसीलदार ने कोतवाली थाने में की शिकायत
होमसाइंस कालेज की प्राचार्य कामिनी जैन पर खेल सामग्री आने से पहले भुगतान कराने के मामले में एफआईआर के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं।शनिवार देर शाम को तहसीलदार सरिता मालवीय ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी रविवार सुबह करीब 6 बजे तक मामला थाने में दर्ज नहीं हो सका,सबसे खास है कि खेल सामग्री आने से पहले हुए भुगतान के मामले में प्राचार्य के अलावा अन्य शामिल थे।