पीलीभीत: सपा नेता अशोक राजा ने भाजपा पर साधा निशाना, पत्रकारों का किया सम्मान
पीलीभीत। पूरनपुर नगर के एक होटल में शनिवार दोपहर तीन बजे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सपा नेता एवं सेवानिवृत्त सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक राजा ने प्रेस वार्ता की। हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अशोक राजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास नहीं, बल्कि विनाश की राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्होंने पहले भाजपा छोड़ी,