पिपरिया: सुरजीचक पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत
पिपरिया थाना क्षेत्र में सूरजीचक पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. घटना रविवार पूर्वाह्न 11 बजे की है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक की पहचान वलीपुर गांव के रहने वाले गौतम कुमार के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई.