जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, इमरजेंसी वार्ड में मरीज को जमीन पर लेटाने का वीडियो आया सामने
Raebareli, Raebareli | May 10, 2026
10मई2026समय7:10पर रायबरेली जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्ट के मरीज दयाराम, निवासी भीतरगांव थाना गुरबक्शगंज, को फर्श पर लिटाकर इलाज करते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने के कारण मरीज को जमीन पर ही उपचार देना पड़ा।