कोंच: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत
Konch, Gaya | Jun 10, 2026 केर पंचायत के कैलाश मठ गांव निवासी किसान दुखी यादव (60 वर्ष) की बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे बड़गांव पथ स्थित खेत में धान का बिचड़ा बोने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। करीब 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।