गिरिडीह: छेड़खानी मामले में बेको गांव का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी अंतर्गत बेको गांव से छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार कर गुरुवार को 11 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।