गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सौरभ उर्फ छोटू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को लोनी कस्बा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 21 अक्टूबर को वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।