गाज़ियाबाद: थाना मुरादनगर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार शातिर अभियुक्त को सर्विलांस की मदद से किया गिरफ्तार
मुरादनगर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे शहजादा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना व सर्विलांस की मदद से गंगनहर मेन रोड से गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर बीते 1 अगस्त को जहिर नाम के वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा वादी के पुत्र की हत्या कर दी गई है।