मिर्ज़ापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली का इलाज मंडली अस्पताल में जारी
अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ शनिवार देर रात करीब 10:00 बजे पीएसी गेट के पास पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई। पुलिस की गोली लगने से राजेंद्र सोनकर घायल हो गया है। जिसे मंडली अस्पताल में लाया गया है।