झांसी: कपूर टेकरी स्थित हजरत कपूर शाह बाबा के मजार पर अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Jan 2, 2025 थाना नवाबाद क्षेत्र के कपूर टेकरी मोहल्ले में गरुवार रात को ऐतिहासिक प्राचीन दरगाह हजरत कपूर शाह बाबा के मजार पर अचानक भीषण आग लगने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आग इतनी बेकाबू थी कि प्रशासन की फायर ब्रिगेड का सारा लेना पड़ा, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुचकर आग को बुझाने का प्रयास किया, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।