झांसी: जिला न्यायालय ने 17 साल चले केस में दोषी को सुनाई 3 साल की सजा, लगाया ₹10 हजार का जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Jan 2, 2025 झांसी में 200 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए एक आरोपी को 17 साल बाद कोर्ट ने तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। नहीं देने पर तीन माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट कोर्ट के विशेष अपर सत्र न्यायाधीश कनिष्क सिंह ने सुनाया है।