झांसी: मंडल रेल प्रबंधक ने नववर्ष पर कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, विद्युत सामान्य विभाग के रेनोवेटेड ऑफिस का किया उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | Jan 2, 2025 नववर्ष 2025 के अवसर पर झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल कार्यालय का दौरा कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी, और समर्पण के साथ भारतीय रेल की प्रगति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।