झांसी: मनुविहार कॉलोनी में संस्था प्रयास सभी के लिए ने गर्म वस्त्रों के साथ खाद्य सामग्री का किया वितरण
Jhansi, Jhansi | Jan 2, 2025 गुरुवार समय करीब शाम 5 बजे प्रयास सभी के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व एवं बैदेही शरण सरावगी की अध्यक्षता में मनुविहार कॉलोनी में गृह सहायकाओं (कामवालियों) को झाँसी में पड़ रही भीषण ठंड से सुरक्षा प्रदान करने के लिए गर्म वस्त्रों एवं महीने के राशन के रूप में खाद्य सामग्री आटा, दाल, चावल, मसाले और नमक के पैकेट्स प्रदान किये गए।