लाडपुरा: कोटा में डेयरी संचालक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया, एसपी को सौंपा परिवाद, निष्पक्ष जांच की मांग की
Ladpura, Kota | Jun 12, 2026 शहर के आरकेपुरम क्षेत्र के एक डेयरी संचालक ने महावीर नगर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को शुक्रवार दोपहर 2 बजे विस्तृत परिवाद सौंपा है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने बिना किसी वैधानिक कारण के उसे हिरासत में लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तथा बाद में झूठी रिपोर्ट तैयार कर एडीएम सिटी के समक्ष पेश कर पाबंद कर