मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी के महाविद्यालय में परीक्षा देने आई छात्रा से प्रेमी ने की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी स्थित एक महाविद्यालय में मंगलवार की शाम बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ उसके प्रेमी ने मारपीट की। घटना के बाद छात्रा ने महाविद्यालय के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। महाविद्यालय के अध्यापकों ने मौके पर मौजूद आरोपी युवक को पड़कर एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पड़कर थाने ले गई।