बोध गया: कुलेश्वरी मंदिर में मुंडन के दौरान बोधगया के व्यक्ति की संदिग्ध मौत, मुआवज़े के बाद जाम समाप्त
Bodh Gaya, Gaya | Apr 10, 2026 बोधगया प्रखंड के धंधवा गांव निवासी अश्लोक मांझी की झारखंड स्थित कुलेश्वरी मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्त गया यादव और विकास यादव के साथ मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।