गुमला: सदर अस्पताल से लापता हुआ मरीज, परिजनों ने गुमला थाना में लगाई खोजबीन की गुहार
Gumla, Gumla | Jul 2, 2026 बसिया प्रखंड के चिंतामन कुरा गांव निवासी 55 वर्षीय बली महली रहस्यमय परिस्थितियों में सदर अस्पताल से लापता हो गया है। उनके परिजनों ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। बली महली के सिर में चोट लगने के कारण उन्हें बीते सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को बहु दवा लेने गई इसी बीच वे गायब हो गए।