सोनो: महाशिवरात्रि पर सोनो के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Sono, Jamui | Feb 15, 2026 सोनो प्रखंड में महाशिवरात्रि को लेकर रविवार की सुबह 8 बजे से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। प्रखंड के मनीकुरा, केसोफरका, फरका, भालसुम, घुटवे और रजोन सहित अन्य गांवों के मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित कर परिवार