मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्री फैक्ट्री का भंडाफोड़, 25 हजार में बिक रहे थे फर्जी नर्सिंग डिप्लोमा, 10 जालसाज हुए गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर की थाना ककरौली पुलिस ने फर्जी डिप्लोमा, मार्कशीट और प्रमाण-पत्र तैयार कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नर्सिंग से जुड़े फर्जी दस्तावेज 25 हजार रुपये तक में बेचकर अवैध कमाई कर रहे थे।