भोपाल मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक हुई। आपको बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भोपाल स्थित मंत्रालय के प्रतिकक्ष में मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।