उज्जैन: घट्टिया नवोदय विद्यालय के लापता दोनों छात्रों के शव तालाब से बरामद,
उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास तालाब में डूबने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। विद्यालय स्टाफ के ही दोनों बच्चे—15 वर्षीय प्रज्ञान विमल (कक्षा 10) और 14 वर्षीय रोशन बरेठा (कक्षा 9)—सोमवार शाम से लापता थे। एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस और प्रशासन की टीम ने सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मंगलवार को दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल लिए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम है। पुलिस इस बात की सघन जांच कर रही है कि दोनों छात्र विद्यालय परिसर से बाहर तालाब तक कैसे पहुंचे।
#UjjainNews #TragicIncident #Ghattiya #SDRFMP #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 14, 2026