Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand

पूर्णपुरा गाँव में 20 साल से पिने का पानी भी नहीं लाया पाया भाजपा MLA?

Bhiwani, Bhiwani | Jun 30, 2026

MORE NEWS

भिवानी को निल कार्बन जोन बनाने का संकल्प : चिकित्सकों व पर्यावरण प्रेमियों ने रोपे पौधे
महानगरों जैसा प्रदूषण रोकने के लिए हर नागरिक का आगे आना जरूरी : डा. राज महता
जब बरेली निल कार्बन जोन बन सकता है, तो भिवानी क्यों नहीं : के.के. वर्मा
भिवानी, 03 जून : कहते हैं कि डॉक्टर सिर्फ जीवन ही नहीं बचाते, बल्कि समाज को स्वस्थ जीने की राह भी दिखाते हैं। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भिवानी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब चिकित्सा जगत और पर्यावरण प्रेमियों ने हाथ मिलाकर धरती को हरा-भरा करने का एक अनोखा बीड़ा उठाया। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति ने स्थानीय मैडिकल कॉलेज प्रांगण में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान की सबसे खास बात इसकी सकारात्मक थीम रही, वेस्ट करें निल, पर्यावरण जाए खिल। इसी मूलमंत्र के साथ उपस्थित सभी लोगों ने भिवानी को प्रदूषण मुक्त बनाने का एक सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 11 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए, जो आने वाले समय में परिसर को शुद्ध हवा और हरियाली प्रदान करेंगे। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आईएमए के सचिव डा. राज महता ने कहा कि हमें भिवानी को महानगरों की तरह प्रदूषित होने से बचाना होगा। इसके लिए अब हर नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी। हमें अपनी मां और परिवार के सदस्यों के नाम पर सिर्फ एक नहीं, बल्कि अनेक पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को सांस लेने के लिए स्वच्छ और शुद्ध हवा मिल सके। इस मौके पर भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक के.के. वर्मा ने देश के अन्य हिस्सों का सकारात्मक उदाहरण देते हुए भिवानी के नागरिकों में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि यदि बरेली में निल कार्बन जोन बनाया जा सकता है, तो हमारी छोटी काशी भिवानी में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। भिवानी के लोग स्वभाव से ही भक्ति भाव वाले और पर्यावरण प्रेमी हैं, जिसका प्रमाण यहां के बड़े-बड़े बाग-बगीचे हैं। उन्होंने कचरा प्रबंधन का आसान तरीका बताते हुए कहा कि यदि हम ईमानदारी से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करें, तो भिवानी को नंबर वन बनाया जा सकता है। इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए मैडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. धीरज ने कॉलेज के स्टाफ और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके इस आह्वान पर कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने पूरे प्रांगण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. नरेश गर्ग, डा. धीरज डायरेक्टर, डा. राज महता, डा. राजेश, डा. नम्रता, डा. उरेंद्र, डा. नवीन दहिया, डा. अनिल सहित मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ और भावी डॉक्टर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

भिवानी को निल कार्बन जोन बनाने का संकल्प : चिकित्सकों व पर्यावरण प्रेमियों ने रोपे पौधे महानगरों जैसा प्रदूषण रोकने के लिए हर नागरिक का आगे आना जरूरी : डा. राज महता जब बरेली निल कार्बन जोन बन सकता है, तो भिवानी क्यों नहीं : के.के. वर्मा भिवानी, 03 जून : कहते हैं कि डॉक्टर सिर्फ जीवन ही नहीं बचाते, बल्कि समाज को स्वस्थ जीने की राह भी दिखाते हैं। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भिवानी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब चिकित्सा जगत और पर्यावरण प्रेमियों ने हाथ मिलाकर धरती को हरा-भरा करने का एक अनोखा बीड़ा उठाया। इंडियन मैडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति ने स्थानीय मैडिकल कॉलेज प्रांगण में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान की सबसे खास बात इसकी सकारात्मक थीम रही, वेस्ट करें निल, पर्यावरण जाए खिल। इसी मूलमंत्र के साथ उपस्थित सभी लोगों ने भिवानी को प्रदूषण मुक्त बनाने का एक सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में 11 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए, जो आने वाले समय में परिसर को शुद्ध हवा और हरियाली प्रदान करेंगे। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आईएमए के सचिव डा. राज महता ने कहा कि हमें भिवानी को महानगरों की तरह प्रदूषित होने से बचाना होगा। इसके लिए अब हर नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी। हमें अपनी मां और परिवार के सदस्यों के नाम पर सिर्फ एक नहीं, बल्कि अनेक पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को सांस लेने के लिए स्वच्छ और शुद्ध हवा मिल सके। इस मौके पर भिवानी पर्यावरण शुद्धिकरण समिति के संयोजक के.के. वर्मा ने देश के अन्य हिस्सों का सकारात्मक उदाहरण देते हुए भिवानी के नागरिकों में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि यदि बरेली में निल कार्बन जोन बनाया जा सकता है, तो हमारी छोटी काशी भिवानी में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। भिवानी के लोग स्वभाव से ही भक्ति भाव वाले और पर्यावरण प्रेमी हैं, जिसका प्रमाण यहां के बड़े-बड़े बाग-बगीचे हैं। उन्होंने कचरा प्रबंधन का आसान तरीका बताते हुए कहा कि यदि हम ईमानदारी से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करें, तो भिवानी को नंबर वन बनाया जा सकता है। इस सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए मैडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डा. धीरज ने कॉलेज के स्टाफ और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके इस आह्वान पर कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने पूरे प्रांगण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. नरेश गर्ग, डा. धीरज डायरेक्टर, डा. राज महता, डा. राजेश, डा. नम्रता, डा. उरेंद्र, डा. नवीन दहिया, डा. अनिल सहित मेडिकल कॉलेज का समस्त स्टाफ और भावी डॉक्टर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 3, 2026

एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा कल होगी आयोजित, प्रदेशभर में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73091 अभ्यर्थी होंगे प्रविष्ट
- प्रश्र पत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालयों को रवाना
- एचटेट के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

भिवानी, 03 जुलाई, 2026 : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा  जुलाई-2025 के अंतर्गत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने बताया कि आज बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि कल 04 जुलाई को प्रदेशभर में संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73,091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा सांयकालीन सत्र 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ स्वयं जायजा लिया तथा उन्होंने प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि एचटेट परीक्षा का निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संचालन करने, विश्वसनीयता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, प्रदेश का सिविल प्रशासन पूरी तरह से सजग व सक्रिय है, पुलिस हर प्रकार से मुस्तैद व जागरूक है। बोर्ड प्रशासन ने सभी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया है।
बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा कल होगी आयोजित, प्रदेशभर में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73091 अभ्यर्थी होंगे प्रविष्ट - प्रश्र पत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालयों को रवाना - एचटेट के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण भिवानी, 03 जुलाई, 2026 : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई-2025 के अंतर्गत लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने बताया कि आज बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कल 04 जुलाई को प्रदेशभर में संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73,091 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा सांयकालीन सत्र 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ स्वयं जायजा लिया तथा उन्होंने प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि एचटेट परीक्षा का निर्विघ्न, सुव्यवस्थित संचालन करने, विश्वसनीयता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, प्रदेश का सिविल प्रशासन पूरी तरह से सजग व सक्रिय है, पुलिस हर प्रकार से मुस्तैद व जागरूक है। बोर्ड प्रशासन ने सभी जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें तथा परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 3, 2026