शाजापुर: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने हेतु प्रशासन अलर्ट, चारों विकास खंडों में उड़नदस्ते तैनात
शाजापुर जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया जिले के जिले के चारों विकासखंडों में एसडीएम की अध्यक्षता में उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। इन दलों में तहसीलदार, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्डलाइन और एनजीओ के सदस्य शामिल हैं। 18 से 22 अप्रैल तक ‘ऑपरेशन लाडली’ और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत विशेष निगरानी रखी जा रही है।