Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
abhishekrajsamas
85
10
समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम में गोलीबारी की घटना में जख्मी सोनू सिंह की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Samastipur, Samastipur
| Jun 23, 2026
कर्पूरीग्राम में गोलीबारी की घटना में जख्मी सोनू सिंह की इलाज के दौरान मौ"त के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य मार्ग को किया जाम। स्थानीय जनप्रतिनिधि,स्थानीय प्रशासन, BDO के पहल पर कराया गया जाम समाप्त।
MORE NEWS
सहरसा, 23 जून। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत सहरसा जिला के प्रेक्षा गृह स्थित आम्रपाली केंद्र में आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। अब तक 140 बच्चों की काउंसलिंग तथा 80 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। शेष बच्चों का भी नामांकन शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत संगीत, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में वीरभद्र झा, रोहित कुमार एवं प्रमोद कुमार भी प्रशिक्षक के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित है तथा अधिकतम आयु सीमा नहीं है। सभी प्रतिभागियों से नियमित एवं अनुशासित रूप से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया गया।
Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026
सातवीं मुहर्रम पर बी ऐलोथ एवं बखरी अखाड़ा ने निभाई परंपरा, खेल प्रदर्शन से दिखाया कौशल मुसरीघरारी, समस्तीपुर। सातवीं मुहर्रम के अवसर पर बी ऐलोथ अखाड़ा एवं बखरी अखाड़ा के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुसरीघरारी के एक निर्धारित स्थान से इमामबाड़ा के लिए मिट्टी काटने की रस्म अदा की गई। यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जाता है। इसके उपरांत मुसरीघरारी चौक पर बी ऐलोथ अखाड़ा एवं बखरी अखाड़ा के सैकड़ों खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक खेल एवं करतबों का भव्य प्रदर्शन किया गया। खिलाड़ियों ने अपने हुनर, अनुशासन और साहस का परिचय देते हुए विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और अखाड़ा कमेटी के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नसीम अब्दुल्लाह, मोहम्मद साहेब जान, मोहम्मद नशाद, हाजी फिरोज, फूल हसन, मोहम्मद कलाम, असरार दानिश, मोहम्मद हकीम, कमलेंद्र सिंह, कैफी नैयर आजमी, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद खुर्शीद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं अखाड़ा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा मुहर्रम के अवसर पर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया।
Samastipur, Samastipur | Jun 23, 2026
प्रोबेशनरी आईएएस केतन शुक्ला ने किया जीविका सिलाई सह-उत्पादन केंद्र का भ्रमण, महिलाओं के कौशल एवं उद्यमिता की सराहना भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी आईएएस श्री केतन शुक्ला ने आज जीविका द्वारा संचालित सिलाई सह-उत्पादन केंद्र, शाहपुर का भ्रमण कर केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया । उनके आगमन पर सद्भावना जीविका संकुल स्तरीय संघ (CLF) की अध्यक्ष श्रीमती पुनीता देवी ने पारंपरिक पाग एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया । भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री श्लोक कुमार, लाइवलीहुड मैनेजर श्री आशीष कुमार एवं बीपीएम श्रीमति श्वेता ने केंद्र में संचालित सिलाई प्रशिक्षण, उत्पादन कार्य, रोजगार सृजन तथा महिला उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रहा है । श्री केतन शुक्ला ने केंद्र में स्थापित आधुनिक सिलाई मशीनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया । उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनके अनुभवों को जाना । इस दौरान उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास, कार्यकुशलता एवं आत्मनिर्भर बनने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की । उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । कौशल आधारित प्रशिक्षण और उत्पादन गतिविधियां महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं । भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि जीविका का यह केंद्र केवल प्रशिक्षण प्रदान करने का स्थान नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन चुका है ।
Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026
प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।ऑनलाइन सेवाओं के गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन एवं लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल ----------------------------------------- आज दिनांक 23.06.2026 को श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.), प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन में प्रमंडल अंतर्गत जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल में क्रियान्वित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी, परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी), अभियान बसेरा-2, भू-लगान संग्रहण तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ई-मापी से संबंधित लंबित मामलों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को कहा गया। बैठक में सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। समाहर्ता, अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया गया। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भू-लगान संग्रहण में अपेक्षित उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को राजस्व कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार, जिलाधिकारी मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, जिलाधिकारी सुपौल श्री सावन कुमार,उप विकास आयुक्त मधेपुरा श्री अनिल बसाक,उप विकास आयुक्त सुपौल सुश्री सारा अशरफ,आयुक्त के सचिव श्री अमित कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क,उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री दिनेश लाल दास तथा संबंधित जिलों के अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026
आज दिनांक 23.06.2026 को श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.), प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने हेतु प्रमंडल अंतर्गत समाहित जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान संवेदनशील स्थलों की पहचान, जुलूस मार्गों का सत्यापन, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, संचार व्यवस्था, अफवाहों पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक एहतियाती उपाय समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया। साथ ही आमजन से सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखते हुए पर्व मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक,कोशी प्रमंडल, डॉ०कुमार आशीष,जिलाधिकारी सहरसा/जिलाधिकारी मधेपुरा,जिलाधिकारी सुपौल/पुलिस अधीक्षक सहरसा, मधेपुरा,सुपौल/संबंधित जिलों के उप विकास आयुक्त सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Samastipur, Bihar | Jun 23, 2026
10