धोली मुरौल: मुरौल के समीप बूढ़ी गंडक नदी के ढाब से खनन विभाग और पुलिस ने सफेद बालू लोड एक ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड मुख्यालय के समीप बूढ़ी गंडक नदी के ढाब से बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई किया है। खनन विभाग और पुलिस ने सफेद बालू लोड एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। जिला खनन निरीक्षक एवं मुरौल ओपी पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू खनन माफिया में हड़कंप मच गया।