राजगढ़: राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान लगी आग, जेसीबी से बुझाई गई
Rajgarh, Alwar | May 18, 2026 अलवर। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के माझवाड़ में वन विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अचानक आग लग गई। अज्ञात कारणों से भड़की आग को मौके पर मौजूद जेसीबी मशीनों से मिट्टी डालकर समय रहते काबू पा लिया गया। बड़ा हादसा टल गया।