बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।