उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन बलिया विधायक और मंत्री दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में बलिया में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पुल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े अनेक बड़े प्रोजेक्ट एक साथ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बलिया विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि "मेरे कार्यकाल में बलिया के इतिहास का सबसे बड़ा विकास हुआ है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य एक साथ धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना है और जनहित की योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
#Ballia #DayashankarSingh #development