अजयगढ़: रेलवे की लापरवाही ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें बरसात में दलदल बनी अधूरी कन्वर्टेड रोड।
अजयगढ़ में रेलवे विभाग द्वारा रेलवे लाइन निर्माण के दौरान बनाई जा रही कन्वर्टेड रोड अधूरी छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बरसात में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सड़क कीचड़ और जलभराव से भर गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन फंस रहे हैं, जबकि स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीज