भिवानी: फसल अवशेष जलाने पर जिलाधीश नरेश नरवाल ने लगाया प्रतिबंध
NGT के आदेशों के मद्देनजर जिलाधीश नरेश नरवाल ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत आदेश पारित करके जिला में तुरंत प्रभाव से रबी फसल की कटाई के बाद बचे अवशेष/भूसे को जलाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। ये आदेश आगामी 25 जून, 2024 तक प्रभावी होंगे। फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।