नासरीगंज: नगर पंचायत क्षेत्र के बाजारों में कचरा फैलाने पर दुकानदारों पर लगेगा ₹2000 तक का जुर्माना
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत मंगलवार को सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया। ग्यारह बजे दिन से शाम चार बजे तक चले अभियान के दौरान स्वच्छता पदाधिकारी ने दुकानदारों से अपनी दुकानों पर पर्याप्त क्षमता वाले डस्टबिन रखने की अपील की, ताकि दुकानों से निकलने वाला क