रामगढ़: पोषण पखवाड़ा: रामगढ़ प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान, गतिविधियां जारी
Ramgarh, Palamu | Apr 17, 2026 रामगढ प्रखंड में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सखी मंडल की दीदियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। शुक्रवार शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।