18 साल के कुणाल ने EMI पर एक iPhone खरीदा, उसे पेमेंट करने में मुश्किल हो रही थी, उसने अपने माता-पिता से EMI भरने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि वे इसका खर्च नहीं उठा सकते। इसके बाद दोनों में बहस हुई।
राजा बेटा गुस्से में खावड्या हिल पर एक खड़ी चट्टान के किनारे पर चला गया और जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस, माता-पिता और आस-पास के लोगों ने उसे पीछे हटने के लिए मनाने में करीब तीन घंटे बिताए।
जब उसके पिता उसे किनारे से हटाने के लिए पास आए, तो उसने उनका हाथ पकड़ लिया, और दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे खाई में गिर गए। अपने पति और बेटे को गिरते देखकर, परेशान माँ ने भी तुरंत छलांग लगा दी।