गोरौल: सोधो दूल्ह गांव के राम जानकी मठ के पास शिवालय से गुरुवार रात पीतल का घंटा और घंटी चोरी, चोर फरार
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो दूल्ह गांव स्थित राम जानकी मठ निकट शिवालय में गुरुवार की रात्रि चोरों ने मंदिर के पीतल के कलश,घण्ट एवं घण्टी की चोरी कर ले गया। पुजारी सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि अन्य दिनों की भांति गुरुवार की रात्रि पूजा आरती कर मंदिर को अच्छी तरह बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर का पट खोला तो देखा कि मंदिर में चोरी हो गयी है।