गोरौल: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन गोरौल में कार्यक्रम में शामिल हुए, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को दो बजे दिन में गोरौल पहुंचे जहाँ वैशाली लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की जननी वैशाली के विकास में सूबे के वर्तमान एनडीए सरकार कृतसंकल्पित है।