दमोह: बिजली गुल होने से आक्रोशित लोगों ने किया विद्युत कार्यालय का घेराव, गर्मी से बेहाल, इलाका बना पुलिस छावनी
Damoh, Damoh | May 26, 2026 दमोह सोमवार रात घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों के रहवासी देर रात तीन गुल्ली स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने विभाग पर फोन न उठाने और समस्या दूर न करने का आरोप लगाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे कार्यालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।