नवाबगंज: बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जनरेटर में लगी आग, मचा हड़कंप, दमकल टीम ने पाया काबू
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्टेशन परिसर में लगे जनरेटर में गुरुवार करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जनरेटर से आग की लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।