शाढ़ौरा के द्रोपदी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को दोपहर 12 बजे निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. अमित शर्मा द्वारा बच्चों के दाँतों की जांच की गई। जांच के दौरान डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को दाँतों की देखभाल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।