कुशलगढ़: कुशला भील संगठन का विस्तार, नई कार्यकारिणी गठित; छात्र हितों और सामाजिक मांगों पर आंदोलन का ऐलान
कुशला भील संगठन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे माता मगरी परिसर में संगठन के संस्थापक एडवोकेट महेश कटारा की अध्यक्षता एवं तहसील अध्यक्ष कैलाश मईड़ा के आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, छात्र हितों और सामाजिक मांगों पर चर्चा के साथ कुशलगढ़ ब्लॉक एवं कुशला भील छात्र संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।