कोल: महापौर और नगर आयुक्त ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Koil, Aligarh | Jun 9, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ नगर निगम के महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लगभग 10 करोड़ की लागत से विकसित किए जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने शक्ति नगर पोखर और गूलर रोड पोखर के निर्माण कार्य की समीक्षा की और धीमी गति से काम करने पर संबंधित ठेकेदार पर आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए।