चायल: बीती रात मर्दानपुर गांव में दो घरों में चोरी हुई, मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची और जांच में जुटी
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दीवार तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये का सामान व जेवरात पार कर दिया।पीड़ित पृथ्वी लाल पुत्र बैजनाथ और पप्पू सेन पुत्र रामदास सेन ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर रखी आलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। मंगलवार चार बजे थाने में शिकायत!