थाना रूपवास पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस की सक्रियता से करीब 10 वर्ष से कानून से बचता फिर रहा आरोपी आखिरकार गिरफ्त में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने में दर्ज प्रकरण में वांछित स्थायी वारंटी रहीस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई हरदम सिंह एएसआई के नेतृत्व में हुई।