दतिया नगर: जमीन की नाप न होने पर किसान लोक सेवा केंद्र में दर्ज कराएं शिकायत कलेक्टर ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
सीमांकन के लिए परेशान हो रहे किसानों के लिए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने एक महत्वपूर्ण जानकारी वीडियो जारी कर दी है । कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े द्वारा शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे एक वीडियो जारी किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिनकी जमीन की नाप या सीमांकन नहीं हो रहा है वह लोक सेवा केंद्र में प्रकरण दर्ज करें जिससे उनकी समस्या का समाधान होगा ।