जांजगीर: युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक को भैंसों गांव से गिरफ्तार किया, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी युवक आशीष सिंह को भैंसों गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी आशीष सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।