कोंडागांव: कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर में प्री-मानसून बारिश से तराईबेड़ा–गम्हरी मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन पर मंडराया खतरा
बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत हरवेल अंतर्गत आश्रित ग्राम तराईबेड़ा से गम्हरी को जोड़ने वाली सड़क प्री-मानसून बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज जल प्रवाह से सड़क किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे सड़क को नुकसान पहुंचा है और आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।